Type Here to Get Search Results !

Army Teacher Bharti 2024 : आर्मी स्कूल द्वारा विभिन्न पदो पर टीचर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, यहां से देखे योग्यता

Army Teacher Bharti 2024 : नमस्कार दोस्तो, आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसायटी द्वारा टीचर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी किया है जिसमे विभिन्न प्रकार की टीचर पोस्ट के बारे में जानकारी दी गई है तथा इसके ऑनलाइन फॉर्म 09 सितंबर 2024 से ऑल इंडिया प्रारंभ है, महिला तथा पुरुष दोनों ही उम्मीदवार इसमें आवेदन करने योग्य है। इससे जुड़ी शिक्षण योग्यता तथा आवेदन किस प्रकार से करना है की जानकारी इस पेज में विस्तार से बताई गई है। AWES टीचर भर्ती में कुल तीन प्रकार के टीचर पद शामिल है जिसमे PRT, TGT एवं PGT शिक्षको की पोस्ट है। आवेदनकर्ता को पोस्ट की योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते है।

Army Teacher Bharti 2024

आर्मी टीचर भर्ती 2024 जानकारी

एडब्लूईस स्कूल टीचर भर्ती में ऑनलाइन आवेदन 09 सितंबर 2024 से आधिकारिक वेबसाइट पर प्रारंभ होंगे और इसके साथ ही फॉर्म भरने की अंतिम दिनांक 25 अक्टूबर 2024 हैं। विभाग द्वारा एडमिट कार्ड और परीक्षा दिनांक भी जारी कर दी गई है जोकि एडमिट कार्ड 12 नवंबर 2024 का जारी किया जायेगा, इसके साथ ही परीक्षा 23 और 24 नवंबर को आयोजित होगी।

AWES के सभी टीचर पोस्ट के लिए उम्मीदवार को अपने वर्ग के अनुसार आवेदन फॉर्म शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है, जोकि हर एक कैटेगरी के व्यक्ति के लिए समान रखा गया है, जोकि 385/- रूपये है।

सभी टीचर के पदो के लिए उम्र सीमा न्यूनतम 18 वर्ष है और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तक है। यह आयु सीमा सभी शिक्षक पदो के लिए है, इसके साथ ही आयु में छूट है या नहीं इसकी कोई भी जानकारी नोटिफिकेशन में नहीं बताई गई है।

आर्मी टीचर भर्ती 2024 योग्यता

एडब्लूईस टीचर 2024 को भर्ती के शॉर्ट नोटिस के अनुसार कुल तीन पद है जिन योग्यता भी एक दूसरे से विभिन्न हैं जोकि कुछ निम्नलिखित प्रकार से है-

  1. PGT (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) : इसमें B.Ed के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री दोनो में 50% प्रतिशत अंक होने चाहिए।
  2. TGT (ट्रेनी ग्रेजुएट टीचर) : इसमें बीएड और ग्रेजुएशन दोनो में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होने आवश्यक है।
  3. PRT (प्राइमरी टीचर) : इस पोस्ट के लिए ग्रेजुएशन के साथ B.Ed या D.Ed में से एक में 50% प्रतिशत अंक होने चाहिए।

आर्मी टीचर भर्ती चयन प्रक्रिया

AWES टीचर भर्ती में उम्मीदवार का चयन इसकी ऑनलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट परीक्षा के स्कोर कार्ड के अनुसार किया जायेगा। सबसे पहले चरण में स्क्रेनिंग टेस्ट का आयोजन किया जायेगा, जिसके बाद उसका रिजल्ट स्कोर कार्ड के माध्यम से जारी किया जायेगा। स्कोर कार्ड में अंक के आधार पर कैंडिडेट का सिलेक्शन किया जायेगा, जिसमे अंत में इंटरव्यू टेस्ट भी शामिल है। इन सब प्रक्रिया के बाद उम्मीदवार का सिलेक्शन संपूर्ण होगा।

2024 की आर्मी टीचर भर्ती में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार सारी पात्रता नोटिफिकेशन के अनुसार चेक करें, यदि योग्य है तो आगे ऑनलाइन फॉर्म फॉर्म शुरू करें।

AWES 2024 नोटिफिकेशन : नोटिफिकेशन

1. सबसे पहले आर्मी की AWES ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं जोकि Awesindia.com हैं।

2 इसके बाद आधिकारिक वेबसाइट में Careers या फिर (Recruitment) ऑप्शन ने जाये, जहां पर [AWES OST 2024] नाम से नोटिफिकेशन को सिलेक्ट करें और आवेदन ऑप्शन सिलेक्ट करके फॉर्म भरना शुरू करें।

3. फॉर्म में सही से सभी जानकारी भरे जोकि उम्मीदवार की शिक्षण योग्यता, पता तथा अन्य जानकारी भरनी रहेगी।

4. सारी जानकारी भरने के बाद, एक बार सारी भरी हुई जानकारी को फिर से चेक करके ऑनलाइन फॉर्म को सबमिट कर देवे और फॉर्म शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन ही यूपीआई या अन्य उपलब्ध पेमैंट के माध्यम से कर लेवे।

5. इस प्रकार आप अपना AWES OST 2024 ऑनलाइन फॉर्म आवेदन कर सकते हैं।

FAQs

AWES का फुल फॉर्म क्या है ?

आर्मी वेलफेयर एजुएक्शन सोसायटी AWES का फुल फॉर्म है।

आर्मी AWES टीचर वेकैंसी 2024 में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम दिनांक क्या है ?

25 अक्टूबर 2024



Post a Comment

0 Comments