SSC GD Bharti 2025 : कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 39,481 कांस्टेबल पदो पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, जिसमें शिक्षण योग्यता 10वी कक्षा पास रखी गई है। इसी की साथ भारत के किसी भी राज्य का उम्मीदवार इस एसएससी कांस्टेबल भर्ती में आवेदन कर सकता है। एसएससी जीडी 2025 भर्ती की ऑनलाइन फॉर्म 5 सितंबर 2024 से अधिकारी की वेबसाइट पर भरने शुरू है, सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह है एक सुनहरा मौका है। एसएससी जीडी 2025 की भर्ती में किस प्रकार आवेदन करना है, तथा क्या-क्या शिक्षण पात्रता रखी गई है इसकी संपूर्ण जानकारी इस पेज में हमारे द्वारा प्रदान की गई है।
SSC जीडी भर्ती 2025 जानकारी
एसएससी 2025 कांस्टेबल पदो पर आवेदन करने के लिए व्यक्ति की आयु न्यूनतम 18 वर्ष से लेकर अधिकतम 23 वर्ष तक रहनी चाहिए, इसके साथ ही आयु में छूट कर्मचारी चयन बोर्ड के नियमानुसार हैं। आयु गणना 01 जनवरी 2025 के अनुसार कर सकते है।
ऑनलाइन आवेदन 05 सितंबर 2024 से लेकर 14 अक्टूबर 2024 तक SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से भरा जा सकता है और इसकी परीक्षा अगले वर्ष जनवरी एवं फरवरी महीने में आयोजित होगी।
जीडी कांस्टेबल पदो पर ऑनलाइन आवेदन करने का शुल्क रखा गया है जोकि जनरल और ओबीसी वर्ग के लिए 100/- रूपये है, तथा अन्य सभी वर्गो के लिए कोई भी निम्न शुल्क नहीं हैं। महिलाएं भी बिना किसी शुल्क के आवेदन कर सकती हैं।
एसएससी जीडी भर्ती 2025 पात्रता
कांस्टेबल जनरल ड्यूटी के सभी पदो पर शिक्षण योग्यता न्यूनतम 10वी कक्षा पास रखी गई है। जिसमे बीएसएफ, Cisf, Crpf, SSB, एनसीबी, आईटीबीपी, SSF अन्य पद शामिल है, जोकि सभी पोस्ट संख्या को मिलाकर 39 हजार 481 होती है। सभी के लिए मान्यता प्राप्त विद्यालय से 10वी कक्षा पास होना आवश्यक है।
SSC जीडी भर्ती 2025 सिलेक्शन प्रक्रिया
SSC ग्राउंड ड्यूटी कांस्टेबल 2025 भर्ती में सिलेक्शन कुल चार चरणों में आयोजित किया जाएगा जिसमें सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, लिखित परीक्षा समाप्त होने के बाद सभी चयनित कैंडिडेट का शारीरिक मापदंड टेस्ट हैं। अंतिम दो चरणों में सबसे पहले दस्तावेज जांच आयोजित की जाएगी, जिसके बाद में मेडिकल परीक्षण लेकर पोस्ट पर चयन की मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी।
एसएससी जीडी भर्ती 2025 में ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरे ?
कैंडिडेट एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर, निम्नलिखित स्टेप्स को अपनाकर अपना एसएससी कांस्टेबल का फॉर्म भर सकते है।
1. सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर आ जाना है, जोकि ssc.gov.in है, वेबसाइट पर जाने के बाद आपको उसके मेनू सेक्शन से Login/Register का ऑप्शन सिलेक्ट कर लेना हैं।
2. यदि आपने पहले एसएससी से सम्बन्धित कोई भी फॉर्म भरा हुआ है, तो आप लॉगिन ऑप्शन का इस्तेमाल करके अपनी पुरानी एसएससी आईडी लॉगिन करें, अगर नही तो नई उफ बनाने के लिए उसी पेज में रजिस्ट्रेशन करें।
3. रजिस्ट्रेशन में व्यक्ति को (OTR) अर्थात One Time रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसमे नाम, पता, आधार से जुड़ी जानकारी, मार्कशीट, ईमेल और अन्य जानकारी भरनी होगी।
4. रजिस्ट्रेशन पूरी करने के बाद व्यक्ति को जो OTR आईडी बनाई है, उससे एसएससी में लॉगिन कर लेना है।
5. लॉगिन करने के बाद Recruitment सेक्शन में जाकर (Ssc GD Constable Examination 2025) के ऑप्शन को सिलेक्ट करके आवेदन प्रक्रिया शुरू कर देनी है।
6. ध्यान दे, एसएससी जीडी 2025 कांस्टेबल परीक्षा के ऑनलाइन फॉर्म का शुल्क 100/- रूपये अतिरिक्त है, जिसका उम्मीदवार को फॉर्म भरते समय भुगतान करना आवश्यक है।
7. फॉर्म शुल्क का भुगतान करके सबमिट कर देवे और सबमिट किए गए फॉर्म का प्रिंटआउट अवश्य निकला के अपने पास रख लेवे।
SSC जीडी कांस्टेबल 2025 नोटिफिकेशन : नोटिफिकेशन
FAQs
SSC जीडी कांस्टेबल 2025 की भर्ती कितने पदो पर जारी की गई है ?
एसएससी कांस्टेबल 2025 की भर्ती कुल 39 हजार 481 पदो के लिए जारी की गई हैं।
SSC GD 2025 का कंप्यूटर टेस्ट कुल कितने नंबर का है ?
एसएससी जीडी CBT परीक्षा कुल 160 नंबर का होता है।